पेट की चर्बी को कैसे कम करे ?

मोटापा कैसे घटाये ?

अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए गंभीर हैं तो जंकफूड से दूरी बनाए रखें क्योंकि जंकफूड तेजी से वजन बढ़ाने का काम करता है। कोशिश करें कम तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ही करें। कभी-कभी स्टीम सब्जियों का सेवन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। सामान्य आटे के बजाय जौ और चने के आटे को मिलाकर चपाती खाना चाहिए। 
बड़ा  पाव, समोशा, पिज्‍जा,बर्गर, रोल, चौमिन,चिली, फैंच फ्राइ और कोलड्रिंक आदि ने लोगों की खानपान पर कब्जा कर लिया है। आज लोग पौष्टिक आहार को कम फास्ट फूड या जंक फूड को ज्यादा तवज्जों देने लगे हैं। लेकिन जंक फूड हमारी जिंदगी को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं आपको अंदाजा नहीं है। एक शोध की माने तो जंक फूड खाने से दिमाग में गड़बड़ी पैदा होने लगती है।  निरंतर फास्ट फूड के सेवन से आप शिथिल होते जाओगे। आप खुद को थका हुआ महसूस करोगे। आवश्‍यक पोषक तत्‍व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट की कमी की वजह से फास्ट फूड आपकी उर्जा के स्तर को कम कर देता है।



सुबह-शाम की सैर शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखती है। पेट की चर्बी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह उठकर कुछ देर सैर पर जाएं और रात के खाने के बाद तुरंत सोने की जगह कुछ देर टहलें। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम कर पाएंगे और पेट की अतिरिक्त चर्बी को भी कम किया जा सकता है सुबह सैर करने से ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और बढे हुए कोलस्ट्रोल को भी कम करने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति रोज सुबह आधा घंटा सैर करे तो हार्ट अटैक होने के चांस घट जाते हैं इसके आलावा दिल से सम्बंधित बहुत सारी समस्याएं तो स्वयं खत्म हो जाती है। अगर किसी व्यक्ति को साँस लेने में तकलीफ है तो  सुबह की सैर जरूर करनी चाहिए हड्डी और जोड़ो को मजबूती मिलती है- रिसर्च में सामने आया है कि सुबह सैर करना या दौड़ने से शरीर की हड्डियाँ मजबूत हो जाती हैं। जोड़ों और मांसपेशियों को नयी ऊर्जा मिलती है। कुछ लोग जो मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए ये सबसे आसान दवा है। सुबह दौड़ने से शरीर में कैलोरी की मात्रा कंट्रोल में रहती है और वजन तेजी से घटाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment